शैक्षणिक योग्यता
बिहार प्रवर्तन सब-इंस्पेक्टर (SI) पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 1 अगस्त 2025 तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या उसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
- भारतीय नागरिक होना जरूरी है।
- पुरुष, महिला और थर्ड जेंडर सभी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें (लिंक ऊपर तालिका में दिया गया है)।
आयु सीमा (Age Limit)
उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 से की जाएगी। श्रेणी के अनुसार आयु सीमा इस प्रकार है:
श्रेणी | न्यूनतम उम्र | अधिकतम उम्र |
---|---|---|
सामान्य पुरुष | 21 वर्ष | 37 वर्ष |
सामान्य महिला | 21 वर्ष | 40 वर्ष |
पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (सभी लिंग) | 21 वर्ष | 40 वर्ष |
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (सभी लिंग) | 21 वर्ष | 42 वर्ष |
शारीरिक मापदंड (Physical Standards)
- पुरुष उम्मीदवार
- लंबाई: कम से कम 165 सेमी
- सीना: सामान्य 79 सेमी, फुलाकर 84 सेमी
- पैदल दौड़: 25 किलोमीटर तय करने के लिए 4 घंटे का समय मिलेगा
- महिला उम्मीदवार
- लंबाई: कम से कम 150 सेमी
- पैदल दौड़: 14 किलोमीटर तय करने के लिए 4 घंटे का समय मिलेगा
वेतनमान (Salary)
प्रवर्तन अवर निरीक्षक के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल-6 के अनुसार सैलरी मिलेगी। इसमें सभी सरकारी भत्ते भी शामिल होंगे।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा:
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक दक्षता परीक्षण
- साक्षात्कार (इंटरव्यू) – 30 अंकों का होगा और इसके अंक लिखित परीक्षा के अंक में जोड़े जाएंगे।
इन सभी चरणों के कुल अंक मिलाकर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
नई दिल्ली। जॉब अपडेट:
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने प्रवर्तन सब-इंस्पेक्टर (SI) के खाली पदों को भरने के लिए नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन 30 मई 2025 से शुरू होंगे और 30 जून 2025 तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जा सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता और आयु सीमा:
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होनी चाहिए।
- आयु सीमा:
- न्यूनतम उम्र: 21 साल
- अधिकतम उम्र: पुरुषों के लिए 37 साल, महिलाओं के लिए 40 साल
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
- उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।
शारीरिक मानक:
- पुरुष उम्मीदवार:
- न्यूनतम लंबाई: 165 सेमी
- सीना: सामान्य 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी होना जरूरी है।
- महिला उम्मीदवार:
- न्यूनतम लंबाई: 150 सेमी